फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिफाई : झाझरिया ने अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार के साथ पाया पैरालंपिक का टिकट

Fri, 02 Jul 2021 08:03 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 65.71 मीटर भाला फेंककर पांच साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा 
  • देवेंद्र झाझरिया ने 2004 एथेंस पैरालंपिक और 2016 में रियो खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे
विज्ञापन
Devendra Jhajharia - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज पैरालंपियन भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन


पैरालंपिक खेलों में पुरुषों के एफ-46 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले 40 वर्षीय झाझरिया ने ट्रायल्स के दौरान 65.71 मीटर भाला फेंका। अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया बल्कि 63.97 मीटर के अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड में भी सुधार किया।

उन्होंने यह रिकॉर्ड रियो पैरालंपिक 2016 में बनाया था। झाझरिया ने कहा कि मेरे परिवार का सहयोग, कोच सुनील तंवर और फिटनेस ट्रेनर लक्ष्य बत्रा की मेहनत से ये सब कर पाया हूं। टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। झाझरिया के यह तीसरे पैरालंपिक खेल होंगे। उन्होंने 2004 एथेंस पैरालंपिक और 2016 में रियो खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें