फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित दहिया पर लगा चार साल का प्रतिबंध, डोप नमूने के लिए 'प्रॉक्सी' भेजने का आरोप

Tue, 18 Feb 2020 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दहिया ने अपनी जगह नूमना देने के लिए किसी और को भेजा था
  • दाहिया को पिछले साल 16 जुलाई को अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया था
विज्ञापन
अमित दाहिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने एतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले साल राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप के दौरान डोप नमूने के लिए अपनी जगह किसी और को भेजने पर हरियाणा के अमित दहिया को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत में 16 अप्रैल 2019 को हुई इस प्रतियोगिता में दाहिया 68 .21 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। नाडा के अधिकारियों ने इसके बाद 21 साल के दहिया को डोप नमूने देने को कहा था लेकिन अपनी जगह उन्होंने नूमना देने के लिए किसी और को भेज दिया। 

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान नाडा के डोप नमून एकत्रित करने वाले अधिकारियों को पता चला कि मूत्र के नमूने देने के लिए आया व्यक्ति कांस्य पदक विजेता नहीं है। इस योजना की विफलता के बारे में जानकार वह व्यक्ति उस कमरे से भाग गया जहां नमूने एकत्रित किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहिया को पिछले साल 16 जुलाई को अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया और नाडा ने उनके मामले को नौ जनवरी को एडीडीपी (अनुशासनात्मक पैनल) के पास भेजा। एडीडीपी ने अब उन्हें अस्थाई निलंबन की तारीख से चार साल तक निलंबित करने का फैसला सुनाया है। 

नाडा ने कहा, 'राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने एतिहासिक फैसला करते हुए भाला फेंक के खिलाड़ी अमित दहिया को सोनीपत के साइ केंद्र में दूसरी राष्ट्रीय भाला फेंक ओपन चैंपियनशिप 2019 के दौरान जानबूझकर नमूना देने से बचने और डोपिंग रोधी अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी के प्रयास के लिए सजा सुनाई है।'

एजेंसी ने कहा, 'निलंबन आदेश पारित किया गया है जिसमें अमित दाहिया को अस्थाई निलंबन की तारीख से चार साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें