फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशाक इकबाल और पृथ्वी सेखर के बीच होगी खिताबी टक्कर

Sat, 27 Apr 2019 11:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेनिस
विज्ञापन

छठी वरीयता प्राप्त पृथ्वी सेखर 3000 डालर राशि के आरबीएल बैंक एटीटी एशियाई रैंकिंग पुरूष टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में इशाक इकबाल के सामने होंगे। शनिवार को हुए सेमीफाइनल में सेखर ने उलटफेर करते हुए राघव जयसिंघानी को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से पराजित किया। वहीं इकबाल ने भी सीधे सेट में 6-3, 6-2 से युवा तीर्था मार्चेला का अभियान रोक दिया।

विज्ञापन


इससे पहले गैर वरीय इशाक इकबाल और तीर्था मार्चेला ने शुक्रवार को आरबीएल बैंक एटीटी एशियाई रैंकिंग पुरूष टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इकबाल ने सातवें वरीय इकबाल ने सातवें वरीय परमवीर बाजवा को 6-3 6-2 से शिकस्त दी थी। युवा तीर्था मार्चेला ने चौथे वरीय चंद्रिल सूद को 1-6 7-6 6-2 से पराजित किया था। 

विज्ञापन

इकबाल शीर्ष वरीय दहिया को हराकर क्वार्टरफाइनल में

इससे पहले गुरुवार को इशाक इकबाल ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जतिन दहिया को हराकर एटीटी एशियाई रैंकिंग पुरूष टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गैरवरीयता प्राप्त इकबाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में दहिया को 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

दिन में दो अन्य उलटफेर हुए। क्वालीफायर तीर्था मार्चेरला ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त तेजस चौकुलकार 2-6, 6-2, 6-4 से पराजित किया। राघव जयसिंगानी ने भी आठवीं वरीयता प्राप्त पातलोला रेड्डी को 6-4, 6-1 से हराकर उलटफेर किया। 

चौथी वरीयता प्राप्त चंद्रिल सूद, छठी वरीयता प्राप्त पृथ्वी शेखर, सातवीं वरीय परमवीर बाजवा, गोकुल सुरेश और लक्ष्य गुप्ता भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें