कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव के दबाव के बावजूद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि इनका आयोजन योजना के अनुसार ही होगा। दुनिया भर में 1,40,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इससे 5,400 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन आबे ने कहा कि इस वायरस के कारण ‘आपात स्थिति’ घोषित करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और उन्होंने कहा कि जापान योजना के अनुसार ही जुलाई में इन खेलों की मेजबानी करेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर देना चाहिए। आबे ने कहा, ‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद ही जवाब देंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति शामिल है।
उन्होंने कहा कि हम इस संक्त्रस्मण पर काबू पाकर बिना किसी परेशानी के योजना के अनुसार ओलिंपिक का आयोजन करना चाहते हैं। ट्रंप के सुझाव के बाद शुक्त्रस्वार को आबे ने उनसे फोन पर बात की लेकिन इसमें उन्होंने इनके स्थगित करने पर कोई चर्चा नहीं की।