टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज कुछ ही दिन का समया बचा है। इससे पहले बुधवार एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर मिली कि जापान सरकार ओलंपिक के दौरान टोक्यो में कोरोना आपातकाल को लागू करेगा। इससे पहले पिछले महीने की 17 तारीख को जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना काल के दौरान लगाए गए आपातकाल को जल्द हटाने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा था कि टोक्यो ओलंपिक से एक महीने पहले 20 जून को शहर से आपातकाल हटा दिया जाएगा। इसके अलावा 10,000 दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो सहित देश के कई क्षेत्रों में आपातकाल लागू था। कोरोना पर काबू करने के लिए ये इमरजेंसी 25 अप्रैल को लगाई गई थी। बता दें कि ओलिंपक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में होना है। कोरोना की वजह से पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले ओलपिक गेम्स को एक साल के लिए टाल दिया गया था।