जापान ओपन सीरीज में शुक्रवार का दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। भारत के के श्रीकांत और एचएच प्रणाय को बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को विश्व चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने 21-17,21-17 से हराया। दोनों के बीच यह पांचवां मुकाबला था। इस मैच से पहले दोनों 2-2 मैच जीते थे। अब विक्टर 3-2 से आगे हो गए हैं। पुरुष सिंगल के दूसरे मैच में प्रणाय को चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त युकी शी ने 21-15, 21-14 से हराया। दोनों के बीच 45 मिनट तक मुकाबला चला।
इधर मिश्रित युगल में भारत के प्रणव जेरी चोपड़ा ओर एन. सिक्की रेड्डी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रणव और सिक्की ने तीन गेम तक चले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सियोंग जेई सियो और हा नाम किम को 21-18, 9-21 और 21-19 से हराया। यह मैच 58 मिनट तक चला।