प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन के सातवें मुकाबले में यू मुम्बा ने पिंक पैंथर्स को 39-32 से करारी शिकस्त देकर सीजन की पहली जीत अपने नाम की। जोन-ए में यू मुम्बा और जुयपुर पिंक पैंथर्स के बीच चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंदौर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पिंक पैंथर्स पहले और दूसरे हाफ में पूरी तरह हावी रही, लेकिन अंतिम क्षणों में यू मुम्बा ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का परिणाम अपने पक्ष में कर लिया।
यू मुम्बा की तरफ से सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट सिद्धार्थ देसाई ने लिए। सिद्धार्थ ने इस सीजन में अपना दूसरा सुपर-10 लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। सिद्धार्थ ने 17 रेड में सबसे ज्यादा 13 प्वॉइंट हासिल किए। इसके अलावा यू मुम्बा के कप्तान फजल अत्राचली 5 रेड में 3 टैकल प्वॉइंट लेकर मैच के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर बने।
यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:
- यू मुम्बा ने दूसरे हाफ के अंत तक 7 अंकों की बढ़त बरकरार रखी और मुकाबला 39-32 से अपने नाम किया।
- मैच में दूसरी बार ऑलआउट पिंक पैंथर, 38-30 के साथ आगे यू मुम्बा
- मुंबई के सिद्धार्थ देसाई का सीजन में दूसरा सुपर-10, 31-30 से आगे निकली यू मुम्बा
- पिंक पैंथर के नितिन रावल ने लगाई तूफानी रेड, टीम को मिले तीन और प्वॉइंट
- दूसरे हाफ में करारी टक्कर, 25-25 के साथ बराबरी पर स्कोर
- मैच में पहली बार ऑलआउट पिंक पैंथर, 22-23 से पीछे यू मुम्बा
- दूसरे हाफ में चौथी बार ऑलआउट होने से बची पिंक पैंथर
- पिंक पैंथर्स के के अमित ने टीम को ऑलआउट होने से बचाया, सुपर टैकल के बाद टीम 20-16 से आगे
- दूसरे हाफ का खेल शुरू, मैच में वापसी करने से करीब यू मुम्बा
- मैच का हाफ टाइम खत्म, 15-13 से आगे जयपुर पिंक पैंथर्स
- जयपुर पिंक पिंक पैंथर्स को मिला मैच का 7वां टैकल प्वॉइंट, 15-10 से आगे पैंथर्स
- यू मुम्बा ने दिखाया जबरदस्त डिफेंस, 12-9 से आगे पिंक पैंथर्स
- पहले हाफ के 10 मिनट में ऑलआउट हुई यू मुम्बा, 11-5 से आगे पिंक पैथर्स
- मोहित बालियान ने यू मुम्बा को दिलाए 2 प्वॉइंट, 7-4 से आगे पिंक पैथर्स
- जयपुर पिंक पैंथर्स की शानदार शुरुआत, रेड-टैकल दोनों में हावी
- विकास हूडा की शानदार रेड, जयपुर को दिलाए 2 प्वॉइंट,
- यू मुम्बा की तरफ से सिद्धार्थ देसाई ने ली पहली रेड, मिला बोनस प्वॉइंट
- जयपुर पिंक पैंथर की टीम ने जीता टॉस