फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero WPGT: जाहन्वी को महिला प्रो गोल्फ के दूसरे चरण में बढ़त, पिछले हफ्ते चौथे पायदान पर थीं

Wed, 16 Feb 2022 11:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

पिछले साल चार खिताब जीतने वाली जाहन्वी बख्शी ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण में बुधवार को चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बर्डी से शुरुआत की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल चार खिताब जीतने वाली जाहन्वी बख्शी ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण में बुधवार को चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बर्डी से शुरुआत की। इसके बाद 7वें से 14वें होल के बीच पांच बर्डी और बनाई। उन्होंने छठे और 13वें होल में बोगी भी की। जाहन्वी ने रिदिमा दिलावरी (69) पर एक शॉट तथा तीसरे नंबर पर काबिज एमेच्योर स्नेहा सिंह पर दो शॉट की बढ़त बनाई। वहीं श्वेता मानसिंह (71) चौथे जबकि सहर अटवाल, रिया पूर्वी सर्वनन और नयनिका सांघा इवन पार 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें