फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणेः जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेट टीम ने किया एनडीए अकादमी का दौरा 

Fri, 12 Feb 2021 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग की 14 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) का दौरा किया। यह दौरा पुणे स्थित असीम फाउंडेशन और भारतीय सेना द्वारा की गई पहल (ऑपरेशन सदभावना) का नतीजा है। इस पहल का मकसद सीमा क्षेत्रों में प्रवास कर रहे नागरिकों को देश के अंदरूनी इलाकों की आबादी के साथ खेल को बढ़ावा देने और मिलाप करने का मौका प्रदान करना है। इस दौरान अकादमी के अधिकारियों ने सभी कार्यों में ईमानदारी, समर्पण, कड़ी मेहनत और विनम्रता के महत्व पर जोर दिया और भारतीय सेना के महिला सशक्तिकरण पर विशेष महत्वता और दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने में सेना के समर्थन की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें