फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप: भारत ने सिंगापुर को 3-0 से दी मात, बना रहेगा चैंपियंस डिवीजन में

Wed, 18 Sep 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शरथ कमल/साथियन - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम ने आईटीटीएफ एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पांचवें से आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में सिंगापुर को 3-0 से पराजित किया। इस जीत से भारत इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के चैंपियंस डिवीजन में बना रहेगा।

विज्ञापन


भारत सोमवार को क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हार गया था लेकिन सिंगापुर पर जीत से उसने टूर्नामेंट में शीर्ष छह में अपनी सुनिश्चित की। इससे भारत को 2021 में होने वाली अगली चैंपियनशिप में सीधा प्रवेश मिल जाएगा। भारत पांचवें स्थान के लिए होने वाले मैच में बुधवार को हांगकांग से खेलेगा। सिंगापुर पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शरत कमल ने कहा, ‘यह भी एक उपलब्धि है।’

सिंगापुर के खिलाफ जी साथियान ने पोह शाओ फेंग इथान को सीधे गेम में 11-5, 11-5, 13-11 से, शरत ने इसके बाद पैंग यियु इन कोएन को 7-11, 13-11, 9-11, 11-9, 11-3 से और एंथनी अमलराज ने चुआ जोश शाओ हान ने 7-1, 11-7, 15-13, 11-9 से पराजित किया। सोमवार को भारतीय महिलाएं मलयेशिया को हराकर नौवें स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें