विंटर ओलंपिक की अगुवाई करने वाला इटली
- फोटो : सोशल मीडिया
2026 विंटर ओलंपिक का आयोजन इटली का मिलान और कॉर्टिना शहर करेगा। सोमवार को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने स्वीडन में एक नीलामी प्रक्रिया के बाद इसकी घोषणा की। इतालवी अधिकारियों की मानें तो इटली की बेहतर अर्थव्यवस्था 2026 में होने वाले खेलों के इस महाकुंभ की मेजबानी में मदद करेगी।
6 फरवरी से 22 फरवरी के बीच होने वाले इन खेलों की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रिया, कनाडा, इटली, जापान, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और तुर्की ने आवेदन दिए थे।
इन सात देशों में ऑस्ट्रिया के ग्रैज, कनाडा के केलगेरी, जापान के सप्पोरो, स्वीडन के स्टॉकहोम, इटली के कार्टिना डी एम्पेजो, तुरीन और मिलान, स्विटजरलैंड के सिओन और तुर्की के एर्जुरम शहर मेजबानी की दौड़ में शामिल थे।