खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टूर्नामेंट या ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उपचार और रिहैबिलिटेशन मुहैया कराने की महत्वकांक्षी पहल शुक्रवार को शुरू की। केंद्रीकृत एथलीट चोट प्रबंधन प्रणाली (सीएआईएमएस) का उद्देश्य खिलाड़ियों का समय पर उच्च स्तरीय उपचार कराने और रिहैबिलिटेशन के अलावा चोट की रोकथाम और निदान की जानकारी प्रदान करना तथा 'ऑनलाइन एथलीट प्रबंधन प्रणाली' के जरिए उनकी चोट का रिकॉर्ड रखना है। रिजिजू ने एक ऑनलाइन टूर्नामेंट के दौरान कहा, 'मैंने ऐसे खिलाड़ियों को देखा है जिनका कैरियर सामान्य सी चोटों के समय पर उचित उपचार की कमी से खत्म हो गया या फिर छोटा हो गया। कुछ चोटों के लिए हमारे देश में उपचार उपलब्ध नहीं है और खिलाड़ियों को विदेश जाना होगा। इसलिए यह इन्हें दूर करने के लिए अच्छी शुरुआत है।'