फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग विश्व कप: तीन और निशानेबाज निकले कोरोना पॉजिटिव, इनमें दो भारतीय एथलीट

Sat, 20 Mar 2021 01:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में शूटिंग विश्व कप जारी है। 18 मार्च से शुरू हुए इस वर्ल्ड कप में तमाम प्रोटोकॉल्स के बावजूद कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव मिला था और आज दो भारतीय एथलीट भी कोविड की चपेट में बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो तीन में से एक विदेशी महिला एथलीट हैं तो पिस्टल टीम के दो भारतीय खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी निशानेबाजी विश्व कप के एक अधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए निशानेबाजों के रूममेट्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल आज होना था, लेकिन अब कोरोना संक्रमित पाए गए निशानेबाज शिरकत नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें