फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF World Cup: मनीषा कीर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पर फाइनल में पहुंचने से चूकीं

Tue, 02 Mar 2021 11:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीषा कीर - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज मनीषा कीर मंगलवार को मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप के महिला ट्रैप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। 21 वर्षीय मनीषा सातवें स्थान पर रहीं। मनीषा फाइनल राउंड में 21 का स्कोर कर सकीं और कुल 113 स्कोर के साथ उन्होंने अपने अभियान को समाप्त किया।  मनीषा मिस्र शूटिंग क्लब में पहले चार में 25 में से 23 शूटिंग करने के बाद पांचवें और आखिरी दौर में दूसरे स्थान पर रहीं। मनीषा कीर ने शूट-ऑफ में अपना पहला शॉट मिस किया, जिसके कारण वो फाइनल में प्रवेश करने से चूक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें