भारतीय निशानेबाज मनीषा कीर मंगलवार को मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप के महिला ट्रैप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। 21 वर्षीय मनीषा सातवें स्थान पर रहीं। मनीषा फाइनल राउंड में 21 का स्कोर कर सकीं और कुल 113 स्कोर के साथ उन्होंने अपने अभियान को समाप्त किया। मनीषा मिस्र शूटिंग क्लब में पहले चार में 25 में से 23 शूटिंग करने के बाद पांचवें और आखिरी दौर में दूसरे स्थान पर रहीं। मनीषा कीर ने शूट-ऑफ में अपना पहला शॉट मिस किया, जिसके कारण वो फाइनल में प्रवेश करने से चूक गईं।