क्वालीफिकेशन में चौधरी 587 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के ली डेमयुंग ने 588 अंक और वेई पांग ने 587 अंक बनाए थे। दिन की आखिरी स्पर्धा महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल की थी जिसमें हंगरी की वेरोनिका मेजर ने कुल 40 का स्कोर बनाकर नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की जिंगजिंग झांग ने रजत और ईरान के हनीया रोस्तामियां ने कांस्य पदक जीता। हंगरी और चीन को ओलंपिक कोटा मिला।
राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनु ने कर्णी सिंह रेंज पर केवल 22 अंक बनाये। उन्होंने पहली सीरीज में पांच में से तीन अंक बनाये। इसके बाद भी वह सुधार नहीं कर पायी और सातवें स्थान पर खिसक गयी। मनु ने 590 अंक बनाकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था जबकि राही सरनोबत और चिंकी यादव आगे बढ़ने में नाकाम रही थी। पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।
इस स्पर्धा में हंगरी के इस्तवान पेनी ने स्वर्ण पदक जीता। भारत के पारूल कुमार क्वालीफिकेशन में 1170 अंक के साथ 22वें जबकि संजीव राजपूत 1169 अंक लेकर 25वें स्थान पर रहे। चौधरी ने भारत को टूर्नामेंट में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। चंदेला और अंजुम मोदगिल ने पिछले साल कोरिया में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहले दो ओलंपिक कोटा दिलाए थे।