मशहूर अभिनेता इरफान खान नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 53 वर्षीय इरफान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार रात आईसीयू में रखा गया था। कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले इरफान के देहांत से खेल जगत में भी शोक की लहर है। कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।