फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में बिना रिश्ते वाले पुरुषों को छूना है बैन, महिला खिलाड़ियों ने इस तरह से मिलाया कोच से हाथ

Sun, 11 Aug 2019 10:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईरान वॉलीबॉल कोच - फोटो : social Media
विज्ञापन

ईरान की महिला वॉलीबॉल टीम ने क्रोएशिया में आयोजित ग्लोबल चैलेंज टूर्नामेंट की अंडर-23 कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया, लेकिन वॉलीबॉल खिलाड़ी जीत के बाद भी टीम के पुरुष कोच के साथ जश्न नहीं मना सकीं।

विज्ञापन


ईरानी कोच ने जीत के बाद हाथ में क्लिपबोर्ड लिया था, खिलाड़ियों ने इस क्लिपबोर्ड को छूकर ही जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। ईरान में नियम है कि महिलाएं बिना रिश्तेवाली पुरुष को नहीं छू सकती हैं। 

मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में जीत के बाद टीम की सभी खिलाड़ी बारी-बारी से कोच के क्लिपबोर्ड पर हाथ टच करती दिख रही हैं। ईरान में महिलाओं को स्टेडियम में जाकर पुरुष टीम के फुटबॉल मैच देखने पर भी प्रतिबंध है।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट का 15वां सीजन था। इसमें दुनिया के 15 से अधिक देशों की टीमें शामिल हुईं। ईरान ने फाइनल में अमेरिका को 3-0 से हराकर ग्लोबल चैलेंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें