फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पर टकराव जारी, आईओसी पर बढ़ा दबाव, अगले हफ्ते हो सकती है कार्यकारी बोर्ड की बैठक

Sun, 22 Mar 2020 11:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका के प्रभावशाली ट्रैक एवं फील्ड महासंघ ने भी ओलंपिक खेलों को स्थगित करने का आग्रह किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर टोक्यो 2020 को टालने का दबाव काफी बढ़ गया है। इस बीच नए घटनाक्रम में टोक्यो ओलंपिक के आयोजक खेलों को आगे खिसकाने के बारे में योजना बनाने में लग गए हैं। आईओसी अगले हफ्ते के शुरू में कार्यकारी बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुला सकता है।

विज्ञापन

सदस्य देशों को भेजी प्रश्नावली

आईओसी अपने सदस्य देशों से खिलाड़ियों की तैयारियों पर कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में एक प्रश्नावली पूछ रही है। प्रश्नावली का शीर्षक ‘कोविड-19 और टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारियां’ हैं। इसमें सदस्य देशों की ओलंपिक समितियों से पूछा गया है कि, ‘कोविड-19 से संबंधित आपात दिशानिर्देश आपके खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और तैयारियों को कैसे सीमित करते हैं।’ आईओसी ने अपनी प्रश्नावली में अभ्यास शिविरों को बदलने या उन्हें स्थानांतिरत करने की संभावना के बारे में पूछा है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि इस बारे में मिलने वाले जवाबों का वह क्या करेगी।

मैक्स सीगल, अध्यक्ष, यूएस ट्रैक एंड फील्ड महासंघ  

हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सही और जिम्मेदारी भरा कदम होगा। इस मुश्किल परिस्थिति से पड़ने वाले प्रभाव को पहचानना जो हमारे खिलाड़ियों और ओलंपिक की उनकी तैयारियों पर पड़ रहा है। ’

... इसलिए बढ़ा है दबाव

  • अमेरिकी तैराकी संघ ने आगाह किया था कि तैराकों पर अभ्यास करने पर संक्रमित होने का खतरा मंडराता रहेगा
  • फ्रांसीसी तैराकी महासंघ, नार्वे ओलंपिक समिति और खिलाड़ियों ने भी ओलंपिक को स्थगित करने का समर्थन किया
  •  स्पेन के एथलेटिक्स महासंघ ने खेलों को टालने के लिए अपनी आवाज उठाई
  • ब्रिटेन के एथलेटिक्स महासंघ ने भी अनिश्चितता के माहौल में आयोजन को लेकर सवाल उठाए
विज्ञापन

तीन योजनाओं पर काम कर रहा टोक्यो

विदेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक को लेकर तीन योजनाओं बी, सी और डी पर काम हो रहा है। ओलंपिक को थोड़ा देर से कराने पर विचारविमर्श चल रहा है। नई योजना और समय को लेकर रूपरेखा भी तैयार होने लगी है। योजना बी सी और डी में तीन टाइमफ्रेम बनाए गए हैं। माना जा रहा है समय हाथ से निकला जा रहा है और तैयारियां चल रही है। जितनी देर से निर्णय लेंगे खर्चा उतना ही बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें