फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बान की मून: दोबारा आचरण आयोग के अध्यक्ष चुने गए, 2017 से इस पद पर हैं काबिज

Tue, 20 Jul 2021 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ और राजनयिक बान की मून 2017 से इस पद पर हैं।
विज्ञापन
बान की मून - फोटो : File PIC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया। आईओसी के सत्र के दौरान उन्हें इस पद पर दोबारा चुना गया।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ और राजनयिक बान की मून 2017 से इस पद पर हैं। वह चार साल के एक और कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे। आईओसी से 2019 में सदस्य के रूप में जुड़ने वाली कोस्टा रिका की लॉरा चिनचिला आचरण आयोग की नई सदस्य होंगी।

चीन की हेनकिन शुइ को एक बार फिर चार साल के लिए आयोग का सदस्य चुना गया। वह भी 2017 में आयोग की सदस्य बनीं थीं। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है। बान की मून जनवरी 2007 से दिसंबर 2016 तक संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें