फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC प्रमुख बाक ने कहा- सब्र रखें, हमारा काम ओलंपिक का आयोजन करना है, उसे रद्द करना नहीं

Thu, 28 Jan 2021 09:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

ओलंपिक प्रमुख थॉमस बाक ने टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर सब्र रखने को कहा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि हम ओलंपिक के आयोजन के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं और इस पर काम कर रहे हैं कि इसका आयोजन किस प्रकाश से किया जाए।

विज्ञापन


बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन तय समय के अनुसार पिछले साल होना था लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद जापानी आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच करने का फैसला किया।

लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके आयोजन को लेकर आशंका जताई गई और ओलंपिक के रद्द होने की बात शुरू हो गई। इन सभी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए आईओसी प्रमुख बाक ने कहा कि उनका काम ओलंपिक का आयोजन करवाना है, उसे रद्द करना नहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामारी के नए स्ट्रेन मिलने और संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ओलंपिक के आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन हम सभी से सब्र और समझ की मांग कर रहे हैं। बाक ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी इसमें काफी समय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें