फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOA ने खेल संघों की मान्यता पर स्पोर्ट्स कोड की बजाय पुरानी व्यवस्था लागू लने को कहा

Tue, 11 Aug 2020 08:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ ने स्पोर्ट्स कोड लागू करने के मुद्दे पर एक बार फिर ओलंपिक चार्टर और स्वायत्तता का हथियार अपनाया है। आईओए ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में कहा कि अभी तक वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई जरूरी जानकारियों के आधार पर राष्ट्रीय खेल संघों की वार्षिक मान्यता बहाल की जाती थी। इसमें स्पोर्ट्स कोड का मतलब नहीं होता था। इसी व्यवस्था को ही खेल मंत्रालय को फिर से बहाल करना चाहिए।

विज्ञापन


आईओए पदाधिकारियों की सोमवार को इस मुद्दे पर खेल मंत्री किरन रिजिजू के साथ बात होनी थी, लेकिन आज यह मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके चलते इस मुद्दे का अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। मंगलवार तक सभी 57 खेल संघों को खेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई प्रश्नावली का जवाब देना है। यह तय है कि आईओए के आदेश के बाद ही खेल संघ मंत्रालय को जवाब देंगे। आईओए मंगलवार को एक बार फिर खेल मंत्री से इस मुद्दे पर मिलने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें