फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने गोल्ड कोस्ट में किया नुकसान तो समिति ने आईओए को भेजा 74 हजार का बिल

Thu, 26 Jul 2018 11:37 PM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
cwg - फोटो : self
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडियों की ओर से गेम्स विलेज के कमरों में नुकसान किए जाने का मामला सामने आया है। आयोजन समिति ने खिलाडिय़ों की ओर से किए गए नुकसान का बिल इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भेज दिया है। खास बात यह है कि आईओए ने इस राशि को संबंधित खेल संघों से लेने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


आयोजन समिति ने बास्केबाल, एथलेटिक्स, हॉकी, शूटिंग, पैरा एथलीट और वेटलिफ्टिंग खिलाडियों पर कमरों के सामान को नुकसान पहुंचाने के लिए आईओए को 59 हजार 2 सौ 62 रुपये का बिल और रेफ्रीजिरेटर लिए जाने के लिए 14 हजार के करीब बिल आईओए को भेजा है। 

यह नुकसान कमरे के ताले को खराब करने, दरवाजों, कुशन, लैंप और लैंप बोर्ड को खराब करने का है। सबसे ज्यादा नुकसान बास्केटबाल खिलाडियों ने 11 हजार आठ सौ 32 रुपये का पहुंचाया। एथलीटों ने सात हजार आठ सौ 54, वेटलिफ्टरों ने 51 सौ, स्क्वैश ने तीन हजार आठ सौ 86, टेबल टेनिस ने ढाई हजार के करीब का नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता से कहा है कि जिन खेल संघों के खिलाडिय़ों ने यह नुकसान पहुंचाया है। उनसे इसकी राशि वसूली जाए, जिससे इस तरह की घटनाएं आगे से नहीं दोहराई जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें