फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्रा ने की आईओए के सदस्यों से अपील, कहा- गुटबाजी से दूर रहें

Sun, 28 Jun 2020 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस संस्था की अंदरूनी लड़ाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) तक पहुंचने के बाद रविवार को गुटबाजी को खत्म करने की मांग की।

विज्ञापन


आईओए और एफआईएच दोनों के अध्यक्ष के रूप में बत्रा के चुनाव पर आईओए महासचिव राजीव मेहता ने सवाल उठाया था। जिसके बाद दोनों के बीच खींचातानी चल रही थी।

बत्रा ने कहा, 'मैं सभी अधिकारियों और आईओए के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे गुटबाजी से दूर रहें, और एथलीटों के सर्वोत्तम हितों और उनके संबंधित खेलों के विकास के लिए सहयोग देने का काम करें।'
आईओए के अंदर की लड़ाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के दरवाजे तक पहुंच गयी थी। बत्रा और मेहता ने कोविड-19 महामारी के बाद देश में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने पर भिन्न विचार रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें