फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में खेलने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को कराया जाएगा घर का अहसास

Fri, 13 Dec 2019 08:05 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
विज्ञापन
olympic-ioa
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं टोकियो ओलंपिक में खेलने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को घरेलू माहौल और समर्थन उपलब्ध कराया जाए। इसका जिम्मा टोकियो में रहने वाले भारतवंशियों को दिया जाए।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने पीएम की इस इच्छा को पूरी करने के लिए कमर कस ली है। टोकियो में रहने वाले एक भारतवंशी पर एक भारतीय खिलाड़ी की जिम्मेदारी होगी। इसके बदले जिम्मा उठाने वाले भारतवंशी परिवार को खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए उसके मुकाबले का टिकट दिया  जाएगा।

Trending Videos

परिवार तलाशने की जिम्मा आईओए को

खेल मंत्रालय की ओर से कुछ दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी को टोकियो ओलंपिक की तैयारियों का ब्योरा दिया गया था। इस दौरान पीएम ने भारतीय खिलाडिय़ों को टोकियो में घरेलू माहौल और समर्थन की बात कही।

खेल मंत्रालय इसी को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने अमर उजाला से खुलासा किया कि उम्मीद है ओलंपिक केलिए 100 से अधिक खिलाड़ी क्वालिफाई करेंगे। हर खिलाड़ी की जिम्मेदारी वहां रहने वाले एक परिवार को दी जाएगी। टोकियो में परिवारों की तलाश के लिए आईओए को जिम्मेदारी दी गई है।

परिवारों का आईओए ख्याल रखेगा और उन्हें खिलाड़ी का मुकाबला देखने और समर्थन करने के लिए अपनी ओर से टिकट देगा। इससे खिलाड़ी को स्टेडियम में समर्थन भी मिलेगा और उसे विदेश में रहने का अहसास भी नहीं होगा।
 
विज्ञापन

भारतीय दूतावास की ली जाएगी मदद

परिवारों की तलाश के लिए जापान स्थित भारतीय दूतावास और राजदूत की भी मदद ली जाएगी। हालांकि खिलाड़ी खेलों के दौरान गेम्स विलेज में ही रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि खिलाड़ी को जब भारतीय खाने की जरूरत हो तो जिम्मा उठाने वाला परिवार उन्हें यह भोजन उपलब्ध कराएगा। इस योजना से टोकियो ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद मंत्रालय लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें