फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, खिलाड़ियों के लिए बनेगा इंडिया हाउस

Thu, 10 Oct 2019 07:30 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिया हाउस लोगो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओलंपिक में पहली बार भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने और भारतीय एथलीटों को घर का अहसास कराने के लिए इंडिया हाउस पर मुहर लग गई है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और जेएसडब्लू ने मिलकर टोक्यो में खेल गांव के नजदीक 22 सौ स्क्वायर मीटर की जमीन भी किराए पर ले ली है। इस पर जनवरी माह में काम शुरू होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से इस साल 25 मार्च को पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस खोले जाने का खुलासा किया गया था। जिसमें भारतीय संस्कृति से लेकर योग, भारतीय खेलों का इतिहास, कला, भोजन और परिधानों का प्रदर्शन होगा। यहां भारतीय एथलीटों को घर जैसा खाना उपलब्ध कराया जाएगा जिससे उन्हें घर की कमी नहीं खले साथ ही उनके लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

रियो ओलंपिक में 32 देशों ने अपने हाउस खोले थे, लेकिन भारत की ओर से यह पहली बार हो रहा है। आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता और जेएसडब्लू के पार्थ जिंदल ने मिलकर इस योजना को सिरे चढ़ाया है। यह भारतीय एथलीटों के लिए घर जैसा माहौल उपलब्ध करायेगा जहां उनके लिए चिकित्सा सुविधा के साथ भोजन भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें