फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय महासंघों से कहा- तय करें ओलंपिक क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट की तारीख

Tue, 19 May 2020 03:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईओसी - फोटो : social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने सभी अंतरराष्ट्रीय महासंघों से टोक्यो ओलंपिक के क्वॉलीफायर टूर्नामेंटों की तारीखों को अंतिम रूप देने को कहा है। इसके साथ ही कोविड-19 महामारी के बीच टूर्नामेंटों को रद्द करने सहित सभी तरह की संभावनाओं के लिए आपात योजना मसौदा बनाने में मदद करने को भी कहा गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक के क्वॉलिफिकेशन समय के लिए 29 जून 2021 की समय सीमा तय की थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए स्थगित किया गया है।

आईओसी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महासंघों के कैलेंडर में अनिश्चितता को देखते हुए कुछ प्रतियोगिताओं की तारीखों और स्थान पर अब भी फैसला किया जाना बाकी है। हम आपको पूर्व में ही धन्यवाद देते हैं कि आप प्रतियोगिताओं की तारीख और स्थल की पुष्टि होने पर हमें सूचित करेंगे जिससे कि इन्हें जल्द से जल्द क्वॉलीफिकेशन प्रणाली में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन


आईओसी ने कहा कि संशोधित क्वॉलिफिकेशन प्रणाली बनने पर आईओसी के खेल संचालन मैनेजर आपके साथ मिलकर आपात योजना पर काम करना जारी रखेंगे जिससे कि ओलंपिक क्वॉलिफिकेशन प्रतियोगिताओं के नहीं होने की स्थिति में इसे लागू किया जा सके। आईओसी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक को कम खर्चीले खेल बनाने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

आईओसी को उम्मीद है कि योजना जुलाई तक तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जुलाई तक यह योजना तैयार हो जाए और फिर वैश्विक स्थिति के आधार पर हम आपके साथ चर्चा करेंगे कि इन आपात योजनाओं को लागू करना जरूरी है या नहीं और इसे पहले से सहमत व्यक्तिगत क्वॉलिफिकेशन प्रणाली में औपचारिक रूप से शामिल किया जाए या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें