फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LaC पर तनाव: देश में एकमात्र चीनी टेबल टेनिस कोच ने पत्नी के साथ भारत छोड़ा

Fri, 04 Sep 2020 08:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टेबल टेनिस - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच एलएसी पर लगातार बढ़ रहे तनाव के चलते पनपे चीन विरोधी सुर के बीच देश में एकमात्र चीनी कोच यिन वेई अपनी पत्नी को साथ लेकर चीन चले गए हैं। कोलकाता स्थित साई-कोल इंडिया अकादमी में उभरते टेबल टेनिस खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रहे यिन वेई कब आएंगे इस बारे में अब तक कुछ पक्का नहीं है। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया का मानना है कि एक बार स्थितियां सामान्य हुईं और हवाई यात्रा शुरू हुई तो यिन वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन

चीनी दूतावास से संपर्क कर भेजा गया

दरअसल यिन लंबे समय से भारतीय टेबल टेनिस टीम से जुड़े हैं। उन्होंने 12 सालों तक अजमेर स्थित अकादमी में भी प्रशिक्षण दिया, लेकिन कोलकाता में लगातार बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप और एलएसी पर दोनों देशों के बीच चरम पर पहुंच रहे तनाव ने यिन वेई को छुट्टी पर चीन जाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने टीटीएफआई से प्रार्थना की कि उनकी उम्र 65 के करीब है। उनको यहां खतरा ज्यादा है। ऐसे में उन्हें उनके देश वापस जाने दिया  जाए। इसके बाद चीनी दूतावास से संपर्क साधकर उन्होंने वापस चीन भेजने की व्यवस्था की। उन्हें और उनकी पत्नी को चीन की ओर से चलाए जा रहे विशेष विमान से भेजा गया है। 
विज्ञापन

दो माह पहले बढ़ा था करार

जुलाई माह में ही खेल मंत्रालय और साई ने यिन वेई का करार 35 सौ अमेरिकी डॉलर प्रति माह पर जून 2024 तक के लिए बढ़ाया था। उस दौरान भी एलएसी पर दोनों देशों के बीच तनाव था। बावजूद इसके भारत में अपने पुराने अनुभव को देखते हुए उन्होंने यहां रुकना बेहतर समझा। फेडरेशन ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर सरकार उनके आने में रुचि नहीं दिखाती है तो फिर उनसे किनारा भी किया जा सकता है। हालांकि फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल एमपी सिंह स्वीकार करते हैं कि यिन चीन चले गए हैं। जब इस देश से हवाई यात्रा शुरू होगी तो वह वापस आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें