भारतीय तीरंदाजों ने शुक्रवार से यहां शुरू हुए तीरंदाजी वर्ल्ड कप के दूसरे चरण में एक रजत और कांस्य सहित दो पदकों के साथ शुरुआत की। ज्योति सुरेखा, मुस्कान और दिव्या दयाल की तिकड़ी को महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में चीनी ताइपे से तीन अंकों से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
मिश्रित युगल स्पर्धा में अभिषेक वर्मा और ज्योति की जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में बेल्जियम के रेजिनाल्ड कुल्स और सारा को 158-155 से मात दी। दीपिका कुमारी, प्रोमिला और अंकिता भगत की तिकड़ी भी रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक की होड़ में बनी हुई है। यह टीम शनिवार को चीनी ताइपे के खिलाफ उतरेगी।