फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का था ऐसा प्रदर्शन

Wed, 04 Apr 2018 02:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में मेलबर्न में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था। इसमें भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारतीय एथलीटों ने कुल 22 गोल्ड मेडल जीते थे।

विज्ञापन


भारत को 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि इस बार कई विश्वस्तरीय एथलीट भारतीय दल में शामिल हैं, जिनके प्रदर्शन का डंका दुनिया में बजता है। भारत के पास पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और सुशील कुमार के रूप में ऐसे एथलीट हैं, जिनके मेडल जीतने की सबसे ज्यादा संभावना है।

बहरहाल, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में मेलबर्न में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, तब भारत के स्टार एथलीट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर जमाने में लगे हुए थे। साइना नेहवाल तब 16 साल की थी और अंतिम-16 तक पहुंची थी। पीवी सिंधु सीनियर स्तर पर डेब्यू करने का इंतजार कर रही थी। सुशील कुमार भी तब इतने लोकप्रिय नहीं थे। वैसे रेसलिंग को 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

2006 में इस देश ने मारी थी बाजी

कॉमनवेल्थ गेम्स
2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर था। मेजबान देश ने 84 गोल्ड मेडल जीते जबकि उसके कुल मेडल की संख्या 222 रही। दूसरे नंबर पर 36 गोल्ड सहित कुल 110 मेडल के साथ इंग्लैंड रहा। तीसरे स्थान पर कनाडा रहा, जिसने 26 गोल्ड सहित कुल 86 मेडल जीते। 

भारत 22 गोल्ड सहित कुल 50 मेडल्स के साथ चौथे स्थान पर रहा था। भारत लगातार दूसरी बार चौथे स्थान पर रहा था। इससे पहले 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वह चौथे स्थान पर था। हालांकि, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने वाले भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।

2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले एथलीटों की लिस्ट इस प्रकार है:

गोल्ड मेडल जीतने वाले:

समरेश जंग
शूटिंग

समरेश जंग, पुरुष 50 मीटर पिस्टल

गगन नारंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल

तेजस्विनी सावंत, महिला 10 मीटर एयर राइफल

समरेश जंग और जसपाल राणा, पुरुष 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (जोड़ी)

समरेश जंग और विवेक सिंह, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल (जोड़ी)

समरेश जंग और रोनक पंडित, पुरुष 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (जोड़ी)

तेजस्विनी सावंत और अवनीत सिधु, महिला 10 मीटर एयर राइफल (जोड़ी)

अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल (जोड़ी)

अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग, पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस (जोड़ी)

सरोज झुथु और सुषमा राणा, महिला 25 मीटर पिस्टल (जोड़ी)

विजय कुमार और पेंबा तमांग, पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (जोड़ी)

अनुजा जंग, महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस

समरेश जंग, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल

विजय कुमार, पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल

राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पुरुष डबल ट्रैप

गगन नारंग, पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन

वेटलिफ्टिंग

युमनाम चानू, महिला 58 किग्रा

कुंजरानी देवी, महिला 48 किग्रा

गीता रानी, महिला +75 किग्रा

टेबल टेनिस

शरत अचंता, पुरुष सिंगल्स

मेंस टीम इवेंट

बॉक्सिंग

अखिल कुमार, बैंटमवेट 54 किग्रा

सिल्वर मेडल जीतने वाले एथलीट:

टेबल टेनिस
शूटिंग 

अवनीत कौर सिधु, महिला 10 मीटर एयर राइफल

समरेश जंग और विवेक सिंह, पुरुष 50 मीटर पिस्टल (जोड़ी)

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और विक्रम भटनागर, पुरुष डबल ट्रैप (जोड़ी)

अंजली भागवत और अनुजा जंग, महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस (जोड़ी)

पेंबा तमांग, पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल

विवेक सिंह, पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल

अभिनव बिंद्रा, पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस

वेटलिफ्टिंग 

विक्की बट्टा, महिला 56 किग्रा

अरुण मुरुगेसन, पुरुष 62 किग्रा

लैशराम मोनिका देवी, महिला 69 किग्रा

सिंपल कौर बुमराह, महिला +75 किग्रा

असदुल्लाह मोहम्मद जाकिर, पुरुष 77 किग्रा

एथलेटिक्स 

सीमा अंतिल, महिला डिस्कस थ्रो

महिलाओं की 4x400 रिले

बॉक्सिंग

विजेंदर कुमार, वेल्टरवेट 69 किग्रा

हरप्रीत सिंह, हेवीवेट 91 किग्रा

हॉकी

भारतीय महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम
विज्ञापन

ब्रोंज मेडल

अभिनव बिंद्रा

बैडमिंटन

चेतन आनंद, पुरुष सिंगल्स

मिक्स्ड टीम इवेंट

टेबल टेनिस

महिला टीम इवेंट

शूटिंग

अभिनव बिंद्रा, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल

मानवजीत सिंह संधू, पुरुष ट्रैप

समरेश जंग, पुरुष 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल

वेटलिफ्टिंग 

सुधीर कुमार चित्रादुर्गा, पुरुष 69 किग्रा

एथलेटिक्स

रंजित कुमार जयसीलन, कुर्सी पर बैठे दिव्यांग डिस्कस थ्रो

बॉक्सिंग

जितेंद्र कुमार, फ्लाईवेट 51 किग्रा

वर्घीस जॉनसन, सुपर हेवीवेट +91 किग्रा

हरेंद्र सिंह, न्यूनतम वेट +200 किग्रा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें