फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों को समान भुगतान के पक्ष में भारतीय

Mon, 23 Mar 2020 06:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन महिला हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

अधिकतर भारतीयों का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के समान ही भुगतान मिलना चाहिए लेकिन 38 प्रतिशत का कहना है कि जिन खेलों में महिलाएं शामिल होती हैं वे पुरुषों वाले खेलों की तुलना में अधिक मनोरंजक नहीं होते हैं।

विज्ञापन


बीबीसी के एक शोध में यह नतीजा निकला है। इस शोध में 14 भारतीय राज्यों के 10181 लोगों के जवाब शामिल किए गए हैं जिनमें से तीन चौथाई लोगों का कहना था कि उनके जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं लेकिन केवल 36 प्रतिशत ही किसी तरह के खेल या शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसमें इसके साथ ही कहा गया है कि 42 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्होंने खेलों में हिस्सा लिया है जबकि ऐसी महिलाओं की संख्या केवल 29 प्रतिशत ही है। जो लोग 15 से 24 साल के हैं वे अधिकतर खेल खेलते हैं।

शोध से पता चला है कि जो अविवाहित हैं उनके खेलों में भाग लेने की अधिक संभावना होती है। अविवाहितों में 54 प्रतिशत खेलों में हिस्सा लेते हैं जबकि ऐसे विवाहित या तलाकशुदा लोगों की संख्या 30 फीसदी है। इसमें कहा गया है कि 41 प्रतिशत का मानना है कि महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों के समान ही बेहतर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें