विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाने की मुहिम छेड़ने का फैसला लिया है। बृज भूषण ने खुलासा किया कि यह खेल रामायण, महाभारत काल से जुड़ा है। देश का कोई राष्ट्रीय खेल भी नहीं है। हॉकी को यह दर्जा नहीं दिया गया है। यही कारण है कि वह कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाने के लिए संसद में प्रस्ताव लेकर आएंगे। भाजपा सांसद और अभिनेता रविकिशन ने बृजभूषण की इस मुहिम में उनका साथ देने की बात कही।