फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की खराब शुरुआत

Tue, 22 Aug 2017 12:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह
विज्ञापन
भारतीय पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराशाजनक शुरुआत की है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के चार ग्रीकोरोमन पहलवान मैट पर उतरे लेकिन सभी को पहले राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा। योगेश (71 किग्रा) को जापान के ताकेशी इजुमी ने 3-1 से पराजित किया जबकि  गुरप्रीत सिंह (75 किग्रा) को जॉर्जिया के मिंडिया सुलुकिडजी ने 5-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


रविंदर खत्री (85 किग्रा) हंगरी के विक्टर लोरिंक्ज के खिलाफ 0-8 से बाउट हार गए जबकि हरदीप (98 किग्रा) को लिथुआनिया के विलियस लॉरिनाइटीस ने 5-2 से शिकस्त दी। इनमें से किसी भी पहलवान को अब रेपचेज राउंड में मौका नहीं मिलेगा क्योंकि इनसे जीतने वाले पहलवान फाइनल से पहले ही बाहर हो गए। 
विज्ञापन


चैंपियनशिप के दूसरे दिन  ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र (59 किग्रा), रविंदर (66 किग्रा), हरप्रीत (80 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) में मैट पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें