फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पहलवानों ने तीन स्वर्ण सहित जीते चार पदक

Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rahul aware
विज्ञापन

भारतीय पहलवानों ने तुर्की के इस्ताम्बुल में यासर दोगू अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण सहित चार पदक हासिल किए। राहुल अवारे ने 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि इस भारवर्ग में उत्कर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन


एशियाई कांस्य पदक विजेता अवारे ने तुर्की के मुनीर अकटास पर 4-1 की जीत के साथ पहली बार रैंकिंग खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला पहलवानों में सीमा (50 किग्रा) और मंजू कुमारी (59 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया।

सीमा ने रूस की वालेरिया चेप्सराकोवा को 3-2 से हराकर करियर का दूसरा रैंकिंग खिताब हासिल किया। मंजू ने बेलारूस की कटशिरना हंचर यानुशकेविच को 13-2 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। साक्षी मलिक और पूजा ढांडा हालांकि अपने-अपने मुकाबले में हार का टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें