फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश स्वर्ण पदक से एक जीत दूर, रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं

Fri, 17 Jan 2020 09:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय पहलवान विनेश फौगाट (53 किग्रा) साल के पहले स्वर्ण पदक से एक जीत दूर हैं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है।

विज्ञापन


भारतीय पहलवान इस टूर्नामेंट में अब तक दो रजत जीत चुके हैं। सुनील कुमार और अंशु मलिक (57 किग्रा) ने यह पदक जीते हैं। विनेश सेमीफाइनल में चीन की कियानयु पांग को 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंची। पीले तमगे के लिए उनका सामना इक्वाडोर की लुईसा एलिजाबेथे वालवरडे मेलेमड्रेस से होगा। इससे पहले विनेश ने पहले दौर में यूक्रेन की क्रिस्टिना बेरेजा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 और क्वार्टर फाइनल में चीन की लैनुआन लुओ को 15-5 से पराजित किया।

बेरेजा के खिलाफ विनेश ने ‘डबल लेग’ आक्रमण से जीत हासिल की। वहीं लुओ पर जीत काफी मुश्किल रही। लुओ मजबूत प्रतिद्वंद्वी थी जो पहले पीरीयड के  बाद 5-2 से बढ़त बनाए थीं लेकिन विनेश ने कुछ चतुर प्रयासों से दूसरे पीरियड में अंक जुटाए। दो बार उन्होंने लुओ को पैर से गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला कांसे की होड़ में

निर्मला देवी (50 किग्रा) को सेमीफाइनल में अमेरिका की सारा एन हिल्डरब्रांड से हार का सामना करना पड़ा। अब कांस्य पदक के लिए उनका सामना अमेरिका की ही विक्टोरिया लेसी एंथोनी से होगा। किरण (76 किग्रा) पहले ही दौर में बाहर हो गईं। पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में हार गए। कादियान को यूक्रेन के मुराजी मैकहेडलीद्जे से 0-2 से हार मिली। सुमित पर कनाडा के अमरवीर धेसी ने तकनीकी श्रेष्ठता के बूते जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें