फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम ने रेसलिंग कैडेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप्स में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Fri, 08 Sep 2017 08:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
रेसलिंग - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय महिला पहलवान सोनम ने गुरुवार को एथेंस में चल रही कैडेट रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में जापान की सेना नागामोटो को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने गुरुवार को दो मेडल जीते हैं। 
विज्ञापन


Indian wrestler Sonam won gold medal by defeating Japanese wrestler Sena Nagamoto at the Cadet Wrestling World Championships #Athens— ANI (@ANI) September 7, 2017


सोनल के अलावा नीलम ने ब्रोंज मेडल जीता। सोनम ने जापानी पहलवान नागामोटो को 56 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में 3-1 से पटखनी देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बता दें कि भारतीय पहलवान ने सेमीफाइनल में स्वीडन की जोएनसन को 11-8 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया था।
विज्ञापन


वहीं नीलम ने 43 किग्रा वजन वर्ग में रोमानिया की रोक्साना एलेक्जेंडर को 6-4 से हराकर ब्रोंज मेडल जीता। भारत की अंशु 60 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। अंशु ने पिछले वर्ष जॉर्जिया में हुई कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इस वर्ष फाइनल में पहुंचने के साथ ही उनके पदक का रंग बदलना तय है।

अंशु ने अपना पहला मुकाबला रोमानिया की अमिना रोक्साना कापेजान से खेला और मात्र 39 सेकेंड में उन्हें चित कर मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में उन्होंने रूस की अनास्तासिया पारोखिना को 6-2 से पराजित किया। 

सेमीफाइनल में उन्होंने हंगरी की एरिका बोगनार को 8-0 के बड़े अंतर से पछाड़ दिया। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्हें शुक्रवार को फाइनल में जापान की नाओमी रुइके से भिड़ना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें