भारत ने ताशकंद में चल रही युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन दो पदक अपने नाम किए। दोनों पदक रजत और कांस्य महिला भारोत्तोलकों ने जीते। केवीएल पवनी कुमारी ने 45 किलो वर्ग में रजत पदक जीता । वहीं हर्षदा गौड़ ने इसी भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया । इस टूर्नामेंट में 20 एशियाई देशों के 197 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।