फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन अंडर 23 वालीबॉल चैंपियनशिप: पहली बार गोल्ड जीतने से चूकी भारतीय टीम, बनी उपविजेता

Sun, 11 Aug 2019 10:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन वॉलीबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

पहली बार एशियन अंडर 23 वालीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम खिताब से चूक गई। अमित गुलिया की अगुआई वाली भारतीय टीम को चीनी ताइपे के हाथों 3-1 (21-25, 20-25, 25-19, 23-25) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। साथ ही आगामी एफआईवीबी पुरुष अंडर-23 चैंपियनशिप का भी टिकट कटाया था। हालांकि टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी और उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें