फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी: ओलंपिक क्वालिफायर में नहीं खेलना चाहती थी भवानी

Thu, 13 May 2021 07:51 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इस तलवारबाज ने कोरोना संक्रमित मां के कहने पर ही लिया था भाग 
  • ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज हैं भवानी 
विज्ञापन
भवानी देवी - फोटो : twitter@KirenRijiju
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो का टिकट कटाने वाली एकमात्र भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने खुलासा किया है कि वह मां के कोरोना संक्रमित होने के कारण मार्च में हुए ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट से हटना चाहती थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मां के कहने पर ही न चाहते हुए भी मैंने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इटली में तैयारी कर रहीं भवानी ने कहा कि हंगरी के बुडापेस्ट में मार्च में हुई क्वालिफाइंग प्रतियोगिता से पहले मेरी मां अस्तपाल में भर्ती थी। वह कोरोना संक्रमित थी और दो महीने तक अस्पताल में रही। मैं सही में इस टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहती थी। मैं उनसे मिलना चाहती थी। पर मां ने अस्पताल में होने के बावजूद कहा चिंता मत करो मैं ठीक हूं। मुझे थोड़े आराम की जरूरत है। मैं जल्द ही घर लौटूंगी। तुम सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो।

भवानी ने हंगरी में मार्च में हुए विश्व कप से ही समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) के आधार पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। वह क्वालिफाइंग के जरिए ओलंपिक में जगह बनाने वाली देश की पहली तलवारबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें