फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तैराक कुशाग्र ने ओलंपिक के लिए हासिल किया बी कट

Sun, 07 Apr 2019 10:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुशाग्र - फोटो : pti
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय तैराक कुशाग्र रावत ने बैंकाक में स्पीडो थाईलैंड आयु वर्ग चैंपियनशिप के 800 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में 08.07.99 का समय निकालकर इस साल फिना विश्व चैंपियनशिप और 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए बी कट हासिल किया।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप 2019 में पुरुषों की 800 मीटर फ्री-स्टाइल के लिए बी कट का समय 08.10.91 और टोक्यो ओलंपिक के लिए 08.08.54 है। कुशाग्र ने विश्व चैंपियनशिप में 400 मीटर फ्रीस्टाइल के लिए भी बी कट हासिल किया, उन्होंने 03.56.10 का समय निकाला।

विश्व चैंपियनशिप के लिए बी कट क्वालिफाइंग समय 03.56.14 है। उन्होंने कहा, ‘आपका लक्ष्य ऊंचा होना चाहिए और आपको इसके अनुसार प्रयास करने चाहिए और जल्द ही अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाओगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

इनपुट: भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें