फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शैली के कुश्ती संघ को मिली खेल मंत्रालय से मान्यता, होंगे अहम फायदे

Sun, 21 Mar 2021 09:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : sportstar
विज्ञापन

भारतीय शैली के भारतीय कुश्ती संघ (आईएसडब्ल्यूएआई) को खेल मंत्रालय से राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इसका फायदा यह होगा कि अब वह सरकार से आवश्यक धनराशि और सहयोग लेने का हकदार बन गया है। आईएसडब्ल्यूआई ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘खेल मंत्रालय ने हमें राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता प्रदान की है तथा अन्य महासंघों को जो सुविधाएं मिलती हैं अब वे भारतीय शैली के भारतीय कुश्ती संघ को भी मिलेंगी।’ 

खेल मंत्रालय ने आठ मार्च के अपने आदेश में आईएसडब्ल्यूएआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता प्रदान की थी। इस संघ का गठन 1958 में किया गया था और यह पिछले 60 वर्षों से अस्तित्व में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें