फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टोस्ट में फेल होने के बाद भारतीय धावक निर्मला श्योराण पर चार साल का प्रतिबंध, छीने गए दो पदक

Wed, 09 Oct 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nirmala Sheoran
विज्ञापन

भारतीय फर्राटा धाविका निर्मला शेरॉन को एथलेटिक्स इंटिग्रिट यूनीट (एआईयू) ने डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसके साथ ही उनके दो एशियाई चैंपियनशिप के खिताब भी छीन लिए। एआईयू ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों के डोपिंग मामले को देखती है।

विज्ञापन


एआईयू ने हरियाणा की निर्मला को जून 2018 में घरेलू प्रतियोगिता में स्टेरॉयड ड्रोस्तानोलोन और मेटेनोलोन के इस्तेमाल का दोषी पाया था। इसके बाद सात अक्तूबर को उन्हें प्रतिबंधित किया गया। एआईयू के मुताबिक इस भारतीय एथलीट के खून के नमूनों में गड़बड़ी पाई गई थी।

उन्होंने प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई की मांग नहीं की। उनका निलंबन 28 जून 2018 से प्रभावी होगा। अगस्त 2016 से नवंबर 2018 तक के उनके सभी नतीजों को रद्द कर दिया गया। निर्मला ने 2017 में भारत में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 400 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने रियो ओलंपिक में भी इन दोनों स्पर्धाओं में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें