फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में हिमा की सुनहरी दौड़ जारी, 19 दिन के अंदर हासिल किया अपना पांचवां गोल्ड

Sun, 21 Jul 2019 01:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिमा दास - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत की स्टार धाविका हिमा दास की सुनहरी दौड़ जारी है। हिमा ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए इस बार 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले हिमा पिछले 19 दिनों में अभी तक अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक मीट में शामिल होकर 200 मीटर की दौड़ में चार गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।  

विज्ञापन


चोट से उबरते हुए हिमा अपनी रफ्तार से लगातार सभी को चौंका रही हैं। अब हिमा ने चेक रिपब्लिक में हुए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ में 52.09 सेकंड के समय के साथ इस महीने का अपना पांचवां गोल्ड अपने नाम किया। हिमा का इस सीजन का यह व्यक्तिगत स्तर पर बेस्ट प्रदर्शन था। 



ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर 19 साल की हिमा इसी साल अप्रैल में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ से पीठ दर्द की वजह से बाहर हो गई थीं। इससे पहले हिमा ने इसी महीने 2, 6, 13 और 17 जुलाई 2019 को भी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय इवेंट के 200 मीटर दौड़ में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें