फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा धाविका दुती ने हासिल की खास उपलब्धि, ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल

Thu, 14 Nov 2019 08:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद को टाइम पत्रिका की दुनिया की सबसे प्रभावी 100 व्यक्तियों की सूची के विस्तार के अंतर्गत शुरू की गई ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया गया। यह सूची ‘टाइम’ पत्रिका ने शुरू की है जिसमें 100 उदीयमान सितारों को शामिल किया गया जो व्यवसाय, मनोरजंन, खेल, राजनीति, स्वास्थ्य और विज्ञान में भविष्य बनाने को तैयार हैं।

विज्ञापन

 


दुती ने कहा, ‘मैं इस सम्मान से खुश हूं। मैं लैंगिक समानता में भरोसा रखती हूं। मैं खेलों में युवा बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखूंगी।’ दुती ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक जीते थे। वह वर्ल्ड यूनिवर्सियाड खेलों में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय धाविका हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें