फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने रोइंग फेडरेशन की मान्यता की रद्द, रोअरों के ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर मंडराया खतरा

Wed, 22 Jan 2020 08:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • छह दिसंबर को हुए चुनाव मंत्रालय के स्पोर्ट्स कोड के अनुसार नहीं करवाने के चलते किया फैसला 
  • रोअरों के ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
भारतीय रोइंग - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोअरों के टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर खतरा मंडराने लगा है। खेल मंत्रालय ने बुधवार को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के चुनाव को अवैध ठहराते हुए उसकी मान्यता रद्द कर दी। साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को फेडरेशन की कार्यकारिणी को भंग करते हुए तदर्थ कमेटी गठित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि फेडरेशन के छह दिसंबर 2019 को हुए चुनाव मंत्रालय के स्पोर्ट्स कोड के अनुसार नहीं थे। कोड के मुताबिक चुनाव में कम से कम 25 यूनिट को भाग लेना चाहिए था, लेकिन इसमें 18 ने ही भाग लिया। साथ ही कोड में प्राक्सी वोटिंग का अधिकार नहीं है। यहां प्राक्सी वोटिंग भी कराई गई। राज्य यूनिटों को दो की बजाय तीन वोट का अधिकार दिया गया।

मंत्रालय ने एक फरवरी 2020 से फेडरेशन की मान्यता रद्द करने के लिए कहा है। रोइंग का ओलंपिक क्वालिफिकेशन अप्रैल में कोरिया में होना है। रोअर इस वक्त भोपाल में इस चैंपियनशिप की तैयारियां कर रहे हैं। सिंगल स्कल में स्वर्ण सिंह, और दुष्यंत और डबल स्कल में अर्जुन जाट, स्वर्ण सिंह के क्वालिफाई करने की संभावना है। अगर फेडरेशन ने इस चैंपियनशिप के लिए एंट्री नहीं भेजी तो भारतीय टीम यहां भाग नहीं ले पाएगी। सिडनी (2000) से रियो ओलंपिक तक हर बार रोअर भाग लेते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें