फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी वर्ल्ड कप में भारत ने पांच गोल्ड सहित जीते नौ मेडल, अंकतालिका में शीर्ष पर रहा

Tue, 03 Sep 2019 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शूटिंग विश्व कप - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के स्टार शूटर्स मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने आखिरी दिन 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीतकर शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के अभियान को शानदार अंजाम तक पहुंचाया। इसी इवेंट में भारत की यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने सिल्वर अपने नाम किया। इस तरह टूर्नामेंट के आखिरी दिन भी भारत ने जबरदस्त छाप छोड़ी। 

विज्ञापन


इससे पहले, टूर्नामेंट के आखिरी दिन 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में दुनिया की नंबर एक महिला शूटर अपूर्वी चंदेला और उनके जोड़ीदार दीपक कुमार ने भारत के लिए चौथा गोल्ड जीता था। जोड़ी ने मिक्स्ड एयर राइफल इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। अंजुम मोदगिल और दिव्यांश सिंह पंवार ने हंगरी के इस्तर मेसजारोस और पीटर सिदी की जोड़ी को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता। 

इसी के साथ भारत शूटिंग वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ शीर्ष पर रहा। इस तरह भारत जूनियर वर्ल्ड कप समेत इस साल सभी चारों ISSF (इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप) राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप स्टेज में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर रहा। भारत इस साल आईएसएसएफ विश्व कप के चार चरण में 22 पदक जीत चुका है जिसमें 16 गोल्ड शामिल हैं। इससे पहले भारत ने कुल 19 गोल्ड जीते थे जिनमें से 11 राइफल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें