फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटगन विश्व कप: चेनाई क्वालिफिकेशन में 15वें और पृथ्वीराज रहे 33वें स्थान पर

Thu, 16 May 2019 11:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेनाई और पृथ्वीराज - फोटो : social media
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाज किनान चेनाई और पृथ्वीराज टोंडईमान आईएसएसएफ विश्व कप की ट्रैप स्पर्धा में रणनीति से भटक गए और क्रमश:15वें और 33वें स्थान पर रहे। दोनों पहले दिन क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर बने हुए थे।
विज्ञापन


भारतीय निशानेबाज इस तरह अंतिम तीन दौर में अच्छा नहीं कर सके और इस साल फिर विश्व कप चरण के फाइनल में प्रवेश करने से चूक गए।

किनान ने 24, 24 और 22 के राउंड से 119 अंक जुटाए। फाइनल में प्रवेश करने के लिए कम से कम 122 अंक की जरूरत थी।

पृथ्वीराज ने 118 अंक बनाए, जबकि तीसरे भारतीय निशानेबाज जोरावर सिंह संधू 116 अंक से 64वें स्थान पर रहे।

किनान ने साल के पहले दो विश्व कप चरण में 123 और 122 अंक जुटाए, जिससे वह क्रमश: दसवें और सातवें स्थान पर रहे थे।

लक्ष्य श्योराण ने एमक्यूएस (न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर) वर्ग में 116 का स्कोर जुटाया। साइप्रस के आंद्रियास माकरी ने फाइनल राउंड के शूटआफ में मैथ्यू जान कोवर्ड-होली को 6-5 से पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीता। पचास शॉट के फाइनल में दोनों 45-45 अंक जुटाकर बराबरी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें