फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई एयरगन में जाने से रोके गए सीनियर शूटर, वीजा-एंट्री के बावजूद अंतिम क्षणों में रोका

Mon, 05 Nov 2018 08:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian shooters
विज्ञापन

एंट्री और वीजा हो जाने के बावजूद सीनियर शूटरों को अंतिम क्षणों में कुवैत सिटी में खेली जा रही एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में जाने से रोक दिया गया। कुवैत में हो रही इस चैंपियनशिप में अब सीनियर वर्ग में भारतीय टीम नहीं खेल रही है। सिर्फ जूनियर शूटरों की टीम ही जूनियर वर्ग में इस चैंपियनशिप में खेल रही है।

विज्ञापन


इस चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 12 दिनों का कैंप भी लगाया गया और बाकायदा सीनियर टीम की घोषणा भी की गई, जिसमें गगन नारंग, यूपी के शहजर रिजवी, रवि कुमार, दीपक कुमार हरियाणा के अभिषेक वर्मा समेत 12 शूटरों का नाम था। टीम की कुवैत सिटी रवानगी से एक दिन पहले सीनियर शूटरों को बताया गया कि सीनियर टीम की एंट्री वापस ली जा रही है।
 
अंतिम क्षणों में टीम नहीं भेजे जाने से सीनियर शूटर बेहद निराश है। उनकी निराशा का कारण अगले वर्ष फरवरी में नई दिल्ली में होने वाला ओलंपिक क्वालिफाइंग वर्ल्ड कप है। सीनियर शूटरों का मानना है कि यह चैंपियनशिप दिल्ली वर्ल्ड कप की तैयारियों का परखने का सबसे बड़ा मौका था।
विज्ञापन


अब वर्ल्ड कप से पहले कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं होना है। लंदन ओलंपिक मेडलिस्ट गगन नारंग 10 मीटर एयर राइफल में इस चैंपियनशिप केजरिए भारतीय टीम में अपनी जगह पुख्ता करने की कोशिश में थे। टीम में अपूर्वी चंदेला, अंजुम मौदगिल और हरवीन सराओ जैसे शूटर शामिल थे।

अपने खर्च पर भी जाने की मंजूरी नहीं मिली      
खास बात यह है कि इन 12 शूटरों में से कुछ अपने खर्च पर भी चैंपियनशिप में खेलने को तैयार थे, लेकिन उन्हें भी मना कर दिया गया। चैंपियनशिप केलिए टीम की रवानगी दो नवंबर को थी। सीनियर शूटरों को एक नवंबर को नहीं जाने के बारे में कहा गया।

मंत्रालय और साई का तर्क है कि इस चैंपियनशिप के लिए सीनियर शूटरों की भागीदारी एनआरएआई के वार्षिक कैलेंडर में नहीं रखी गई थी। जिसके चलते जूनियर शूटरों को जाने की मंजूरी दे दी गई, लेकिन उनकी ओर से सीनियर शूटरों को नहीं रोका गया है बल्कि एनआरएआई ने ही एंट्री वापस ली है। वहीं एनआरएआई ने शूटरों को यह बताया है कि मंत्रालय ने सिर्फ जूनियर शूटरों को ही चैंपियनशिप में खेलने की मंजूरी दी है। जिसके चलते सीनियर शूटरों को रोका जा रहा है।
 
दरअसल इस वक्त सीनियर टीम में मनु भाकर, मेहुली घोष, अनीष भानवाला, सौरभ चौधरी जैसे जूनियर शूटर जगह बनाए हुए हैं। सीनियर शूटर इस चैंपियनशिप में अच्छा स्कोर कर दिल्ली वर्ल्ड कप केलिए अपनी दावेदारी पुख्ता करना चाह रहे थे, लेकिन उनके हाथ से यह मौका निकल गया है। अब उन्हें एनआरएआई की चयन नीति केमुताबिक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप और ट्रायल में खेलकर टीम में दावा जताना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें