फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के दिन अपनों ने ही किया देश के खिलाड़ियों का अपमान

Wed, 17 Aug 2016 12:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत ने 15 अगस्त को अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दिन भी देश के कई खिलाड़ी देश के लिए मैदान में डटे हुए थे। हालांकि भारत की रियो ओलंपिक में भारत की झोली अब भी खाली है, मगर फिर भी खिलाड़ी कड़ी टक्कर देने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने ब्राजील में मौजूद भारतीय दूतावास में खिलाड़ियों के लिए समारोह का आय़ोजन किया। मगर इस गर्व के इस मौके पर खिलाड़ियो का अपमान हुआ।

असल में हुआ यह कि खिलाड़ी इस उम्मीद में पहुंचे कि देश से हजारों मील दूर उन्हें बढ़िया खाना मिलेगा, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। खाना तो दूर उन्हें स्नैक्स भी नहीं परोसे गए।
विज्ञापन


इसके बदले खिलाड़ियों को चाय, कॉफी और मूंगफली ही परोसी गई। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए बिस्कुट और चॉकलेट भी थे।

 
विज्ञापन

मंत्री जी के दौरे पर खर्च होंगे करोड़ों

रियो ओलंपिक - फोटो : getty
कई खिलाड़ी इस बात से नाराज थे कि मंत्रालय ने उन्हें खेलगांव से इतनी दूर ऐसे खाने के लिए बुलाया। खिलाड़ियों को आने-जाने में करीब 4 घंटे का समय लगा।

इस समारोह के लिए निमंत्रण खेल सचिव राजीव यादव की ओर से आया था। भारतीय राजदूत सुनील लाल भी वहां मौजूद थे।

खिलाड़ियों को ऐसे बड़े आयोजनो पर अच्छे और बढ़िया खाने की जरूरत होती है क्योंकि खिलाड़ियों को छोटी-छोटी खुराक कई दफा लेनी होती है। इस तरह का रवैया खिलाड़ियो के काफी निराशाजनक था।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज के साथ 8 लोगों का दस्ता रियो में ओलंपिक का आनंद लेने गया है। इनके दौरे पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें