फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप व सुमित ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीते पदक

Mon, 10 Jun 2019 06:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदीप चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय पैरा एथलीट संदीप चौधरी और सुमित ने इटली के ग्रोसेटो में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि में पुरुषों की एफ40-46/61-64 भाला फेंक स्पर्धा में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए।

विज्ञापन


संदीप ने एफ44 वर्ग में 65.80 मीटर के थ्रो से विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने संयुक्त स्पर्धा में 60.45 मीटर के थ्रो से दूसरा स्थान प्राप्त किया और यह भी एफ64 वर्ग में विश्व रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


सुंदर सिंह गुर्जर एफ46 में 58.99 मीटर के थ्रो से तीसरे स्थान पर रहे। सभी तीनों ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें